Purani GST Return File Nahi Ho Rahi? 3 Saal Wala Niyam aur Unbarring Ka Rasta
किसी पुराने महीने की GST return भरने बैठे और portal ने भरने ही नहीं दी? यह कोई technical खराबी नहीं है। GST में अब एक तीन साल की समय-सीमा है — उसके बाद return का दरवाजा हमेशा के लिए बंद हो जाता है। न late fee भरकर, न जुर्माना देकर, न CA से कहकर। GST Return की आखिरी हद 3 साल due date से — उसके बाद return भरी ही नहीं जा सकती Sections 37, 39, 44, 52 · CGST Act Yeh line har mahine neeche sarakti hai सबसे जरूरी बात यही है, और यही लोग देर से समझते हैं। तीन साल हर return की अपनी due date से गिने जाते हैं — वित्त वर्ष खत्म होने से नहीं। इसका मतलब यह है कि कोई एक तारीख नहीं है जिस दिन सब बंद हो जाए। हर महीने एक नया period चुपचाप मर जाता है। अक्टूबर 2026 की स्थिति GSTR-4 — FY 2022-23 बंद GSTR-9 / 9C — FY 2021-22 बंद GSTR-1 — सितंबर 2023 बंद GSTR-3B — सितंबर 2023 बंद आज · 26 अक्टूबर 2026 GSTR-1 — अक्टूबर 2023 11 नवंबर तक GSTR-3B — अक्टूबर 2023 20 नवंबर तक GSTR-3B — नवंबर 2023 20 दिसंबर तक GSTR-9 / 9C — FY 2...