Posts

Showing posts with the label Income Tax

Tax Saving 2026-27: 80C अब Section 123 है — और शायद आपको इसकी ज़रूरत ही नहीं

Image
हर जनवरी वही सलाह लौट आती है — "tax बचाना है तो 80C में ₹1.5 लाख लगा दीजिए।" लेकिन FY 2026-27 के लिए पहला सवाल यह नहीं है कि कहाँ निवेश करें। पहला सवाल यह है कि आपको निवेश करने की ज़रूरत है भी या नहीं। ज़्यादातर लोगों के लिए अब जवाब "नहीं" है — और इसकी वजह गणित है, राय नहीं। New Regime · FY 2026-27 ₹12 लाख तक कोई कर नहीं — बिना किसी निवेश के नौकरीपेशा के लिए ₹12.75 लाख तक Pehle yeh saaf kar lijiye — kaun sa saal यह लेख FY 2026-27 की योजना के बारे में है — यानी वह साल जो अभी चल रहा है और 31 मार्च 2027 को खत्म होगा। इस साल पर Income-tax Act, 2025 लागू होता है, जिसमें section नंबर बदल चुके हैं। जो return आपने इस साल जुलाई में भरी थी (FY 2025-26 की), वह पुराने 1961 Act के तहत थी — वहाँ 80C अब भी 80C ही है। 80C ab Section 123 hai नए Act में Chapter VI-A की जगह नए नंबर आ गए हैं। जो mapping पक्की है: पुराना (1961 Act) नया (2025 Act) क्या है 80C Section 123 (Schedule XV के साथ) PPF, ELSS, LIC, EPF, tuition fees — ₹1.5 लाख 80D Sectio...

Advance Tax Calculator — 15 दिसंबर तक कितना भरना है?

Advance tax की तीसरी किस्त 15 दिसंबर 2026 को देनी है, और इस तारीख तक साल के कुल कर का 75% जमा हो जाना चाहिए। कम जमा हुआ तो Section 234C के तहत ब्याज लगता है — और वह ब्याज सिर्फ एक महीने का नहीं, तीन महीने का लगता है, भले ही आप अगले ही हफ्ते भर दें। तीसरी किस्त · FY 2026-27 15 दिसंबर कुल कर का 75% जमा होना चाहिए कम हुआ तो 234C — 1% × 3 महीने Calculator — aapko kitna bharna hai नीचे अपने आँकड़े भरिए। हिसाब अपने आप बनता जाएगा। Advance Tax & 234C Calculator · FY 2026-27 साल का अनुमान पूरे साल की अनुमानित कर देनदारी (₹) TDS / TCS जो पहले ही कट चुका (₹) अब तक जमा की गई advance tax 15 जून तक कुल जमा (₹) 15 सितंबर तक कुल जमा (₹) 15 दिसंबर तक कुल जमा (₹) 15 मार्च तक कुल जमा (₹) हर खाने में उस तारीख तक का कुल जोड़ भरें, सिर्फ उस किस्त की रकम नहीं Advance tax kisko bharni hoti hai ...

ITR Defective Notice Aaya Hai? 139(9) Ke 15 Din Aur Uske Baad Kya

Image
ITR भरने के बाद विभाग से एक सूचना आती है जिसमें लिखा होता है कि आपकी return defective है — धारा 139(9) के तहत। यह demand नहीं है, जुर्माना नहीं है। विभाग कह रहा है कि return अधूरी है, और उसे ठीक करने का मौका दे रहा है। मौका छोटा है। Defective Return — Section 139(9) 15 दिन सुधारने का समय, सूचना मिलने से या जो समय सूचना में लिखा हो Jawab na dene par kya hota hai यहाँ बात एक deadline की नहीं है। एक कड़ी है, जिसमें हर अगला कदम पिछले से भारी पड़ता है। 15 दिन निकल जाने के बाद पहला return "invalid" घोषित हो जाती है सुधार का मौका बंद दूसरा माना जाता है कि आपने return भरी ही नहीं जो भरी थी, वह कानूनी तौर पर मिट जाती है तीसरा Refund रुक जाता है, late fee और ब्याज जुड़ते हैं 234F की fees, और 234A/234B का ब्याज चौथा कारोबार का नुकसान आगे नहीं ले जा सकते carry forward का हक समय पर भरी return से ही मिलता है आखिर में अब सिर्फ belated return — और वह 31 दिसंब...

Income Tax ka 143(1) Intimation Aaya Hai? Kaise Padhein Aur 30 Din Ka Niyam

Image
ITR भरने के कुछ हफ्ते बाद Income Tax Department से एक email आता है, जिसके subject में लिखा होता है — Intimation u/s 143(1) । ज्यादातर लोग इसे notice समझकर घबरा जाते हैं। यह notice नहीं है। यह विभाग का हिसाब है — उन्होंने आपकी return जाँची, अपनी गणना की, और दोनों को आमने-सामने रखकर भेज दिया। अगर रकम में फर्क है 30 दिन जवाब देने का समय — उसके बाद मौका नहीं Section 143(1), Income-tax Act 1961 Document kaise padhein PDF खोलते ही दो columns दिखते हैं। एक में वह जो आपने return में लिखा, दूसरे में वह जो विभाग ने निकाला। पूरा मामला इन्हीं दो columns के फर्क में है। Intimation u/s 143(1) — नमूना   जैसा आपने भरा जैसा विभाग ने निकाला कुल आय 8,40,000 8,96,000 कुल कर 44,200 55,900 TDS / जमा कर 44,200 44,200 नतीजा 0 11,700 देय फर्क कहाँ से आया — वही ढूँढना है ऊपर के नमूने में आय ₹56,000 ज्यादा दिखी। यह आमतौर पर कोई ऐसी आय होती है जो AIS में थी पर return में नहीं गई — बैंक का...

ITR Me Galti Ho Gayi? Revised Return Ki Nayi Tareekh Aur 31 December Ka Trap

Image
ITR भर दी, और बाद में पता चला कि कुछ छूट गया — कोई ब्याज नहीं दिखाया, कोई deduction रह गया, या AIS में ऐसी entry निकल आई जो return में थी ही नहीं। घबराने की जरूरत नहीं। भरी हुई return सुधारी जा सकती है, और इस साल उसका समय पहले से तीन महीने ज्यादा है। AY 2026-27 · Revised Return 31 मार्च 2027 गलती सुधारने की आखिरी तारीख Section 139(5), Income-tax Act 1961 Lekin 31 December par kharcha shuru ho jata hai तारीख 31 मार्च है, मगर पूरा समय मुफ्त नहीं है। बीच में एक जगह दाम बदल जाता है। Revised Return कब, कितने में अभी से 31 दिसंबर 2026 तक ₹0 कोई fees नहीं 1 जनवरी – 31 मार्च 2027 ₹1,000 / ₹5,000 आय ₹5 लाख तक · इससे ऊपर 31 दिसंबर के बाद वही सुधार, पैसे देकर यह fees Section 234-I से आती है, जो Finance Act, 2026 के जरिए Act में जोड़ी गई है। काम वही रहता है, गलती वही सुधरती है — बस 1 जनवरी के बाद उसकी कीमत लग जाती है। सीधा मतलब अगर आपको लगता है कि return में कुछ ठीक करना है, तो दिसंब...

Section 43B(h) — MSME Supplier ko Payment Late Hui? 45 Din aur 31 March ka Fark Samajhiye

Image
अगर आप किसी छोटे supplier से माल या सेवा लेते हैं और payment में देर हो जाती है, तो नुकसान सिर्फ ब्याज का नहीं होता। उस पूरे खर्च की tax deduction भी जा सकती है। लेकिन यहाँ एक बात है जो ज्यादातर लेख साफ नहीं बताते — 45 दिन और deduction जाने की तारीख, दोनों अलग-अलग हैं। Section 43B(h) 45 दिन निकले = ब्याज 31 मार्च तक बकाया रहा = deduction गई दोनों अलग नतीजे हैं Do alag deadline, do alag nateeje पहली 45 दिन यहाँ ब्याज शुरू होता है MSMED Act के तहत चक्रवृद्धि ब्याज चढ़ने लगता है — RBI bank rate का तीन गुना। लेकिन deduction अभी भी सुरक्षित है। दूसरी 31 मार्च यहाँ deduction जाती है वित्त वर्ष खत्म होने तक रकम बकाया रह गई, तो उस साल के खर्च में से वह पूरी रकम हट जाएगी। यह राहत जान लीजिए 45 दिन की सीमा निकल गई, लेकिन आपने 31 मार्च से पहले payment कर दिया — तो deduction उसी साल मिल जाती है। ब्याज तब भी देना होगा, लेकिन tax वाला बड़ा नुकसान टल जा...