CMP-08 aur GSTR-4 — Composition Scheme Filing ki Puri Jaankari
Composition scheme में सबसे बड़ी गलतफहमी यही है कि "साल में एक ही return भरना होता है"। ऐसा नहीं है। दो अलग-अलग काम हैं — हर तिमाही tax भरना, और साल में एक बार return भरना। एक को छोड़कर दूसरा कर देने से काम नहीं चलता। अगली तारीख 18 अक्टूबर 2026 जुलाई–सितंबर तिमाही का CMP-08 देर हुई तो 18% सालाना ब्याज Do alag-alag kaam CMP-08 हर तिमाही Tax भरने का challan-cum-statement तिमाही की कुल बिक्री पर tax तिमाही खत्म होने के बाद 18 तारीख तक यह payment है GSTR-4 साल में एक बार पूरे साल का annual return बिक्री, खरीद और भरे गए tax का ब्यौरा वित्त वर्ष खत्म होने के बाद 30 जून तक यह return है सबसे महंगी गलती कई दुकानदार सोचते हैं कि साल के आखिर में GSTR-4 भर देंगे, तो सब ठीक हो जाएगा। लेकिन tax हर तिमाही का बकाया बना रहता है , और उस पर 18% सालाना ब्याज चढ़ता रहता है। GSTR-4 tax भरने का जरिया नहीं है। वह सिर्फ हिसाब देने का तरीका है। CMP-08 ki...