Income Tax ka 143(1) Intimation Aaya Hai? Kaise Padhein Aur 30 Din Ka Niyam
ITR भरने के कुछ हफ्ते बाद Income Tax Department से एक email आता है, जिसके subject में लिखा होता है — Intimation u/s 143(1) । ज्यादातर लोग इसे notice समझकर घबरा जाते हैं। यह notice नहीं है। यह विभाग का हिसाब है — उन्होंने आपकी return जाँची, अपनी गणना की, और दोनों को आमने-सामने रखकर भेज दिया। अगर रकम में फर्क है 30 दिन जवाब देने का समय — उसके बाद मौका नहीं Section 143(1), Income-tax Act 1961 Document kaise padhein PDF खोलते ही दो columns दिखते हैं। एक में वह जो आपने return में लिखा, दूसरे में वह जो विभाग ने निकाला। पूरा मामला इन्हीं दो columns के फर्क में है। Intimation u/s 143(1) — नमूना जैसा आपने भरा जैसा विभाग ने निकाला कुल आय 8,40,000 8,96,000 कुल कर 44,200 55,900 TDS / जमा कर 44,200 44,200 नतीजा 0 11,700 देय फर्क कहाँ से आया — वही ढूँढना है ऊपर के नमूने में आय ₹56,000 ज्यादा दिखी। यह आमतौर पर कोई ऐसी आय होती है जो AIS में थी पर return में नहीं गई — बैंक का...