Posts

Showing posts with the label Tax Saving

Tax Saving 2026-27: 80C अब Section 123 है — और शायद आपको इसकी ज़रूरत ही नहीं

Image
हर जनवरी वही सलाह लौट आती है — "tax बचाना है तो 80C में ₹1.5 लाख लगा दीजिए।" लेकिन FY 2026-27 के लिए पहला सवाल यह नहीं है कि कहाँ निवेश करें। पहला सवाल यह है कि आपको निवेश करने की ज़रूरत है भी या नहीं। ज़्यादातर लोगों के लिए अब जवाब "नहीं" है — और इसकी वजह गणित है, राय नहीं। New Regime · FY 2026-27 ₹12 लाख तक कोई कर नहीं — बिना किसी निवेश के नौकरीपेशा के लिए ₹12.75 लाख तक Pehle yeh saaf kar lijiye — kaun sa saal यह लेख FY 2026-27 की योजना के बारे में है — यानी वह साल जो अभी चल रहा है और 31 मार्च 2027 को खत्म होगा। इस साल पर Income-tax Act, 2025 लागू होता है, जिसमें section नंबर बदल चुके हैं। जो return आपने इस साल जुलाई में भरी थी (FY 2025-26 की), वह पुराने 1961 Act के तहत थी — वहाँ 80C अब भी 80C ही है। 80C ab Section 123 hai नए Act में Chapter VI-A की जगह नए नंबर आ गए हैं। जो mapping पक्की है: पुराना (1961 Act) नया (2025 Act) क्या है 80C Section 123 (Schedule XV के साथ) PPF, ELSS, LIC, EPF, tuition fees — ₹1.5 लाख 80D Sectio...