Posts

Showing posts with the label Input Tax Credit

FY 2025-26 ki ITC Leni Baaki Hai? 30 November Ke Baad Nahi Milegi

Image
FY 2025-26 के जो bill अब तक छूट गए हैं, उनकी input tax credit लेने का समय खत्म होने वाला है। और यह कोई ऐसी deadline नहीं है जिसमें late fee भरकर काम चल जाए। तारीख निकली तो वह ITC हमेशा के लिए चली जाती है। FY 2025-26 की ITC 30 नवंबर 2026 इसके बाद दोबारा नहीं ली जा सकती Section 16(4), CGST Act Lekin tareekh isse pehle bhi aa sakti hai यह वह बात है जो ज्यादातर लोग नहीं जानते। कानून दो तारीखें बताता है, और जो पहले आ जाए, वही आपकी आखिरी तारीख है। जो पहले आए तय तारीख 30 नवंबर 2026 वित्त वर्ष खत्म होने के बाद की 30 नवंबर या आपकी अपनी GSTR-9 भरने का दिन FY 2025-26 का annual return जिस दिन भरा दोनों में से जो पहले — वही आखिरी दिन इसका मतलब समझिए अगर आपने GSTR-9 जल्दी भर दिया — मान लीजिए 10 नवंबर को — तो आपकी ITC की खिड़की उसी दिन बंद हो गई , 30 नवंबर को नहीं। यानी annual return जल्दी भरने से आप अपना ही समय काट लेते हैं। पहले छूटी हुई ITC निपटाइए, GSTR-9 बाद में भरिए। GSTR-...