ITR Refund Kab Aayega? Status Check, Delay ke Karan aur Reissue (AY 2026-27)
ITR भर दिया, verify भी कर दिया — अब refund का इंतजार है। लेकिन कितना इंतजार? Refund Timeline 4–5 हफ्ते e-verification की तारीख से filing की तारीख से नहीं यह सबसे बड़ी गलतफहमी है। Income Tax Department की refund प्रक्रिया e-verification के बाद ही शुरू होती है । अगर आपने 31 जुलाई को file किया लेकिन 20 अगस्त को verify किया, तो आपका समय 20 अगस्त से गिना जाएगा। हकीकत में 4–5 हफ्ते Department का बताया हुआ सामान्य समय है। लेकिन साधारण ITR-1 returns — जिनमें TDS का मिलान सही हो और bank account pre-validated हो — इस season में एक-दो दिन में भी process होती देखी गई हैं । यानी अगर आपकी return सीधी-सादी है, तो हफ्तों इंतजार करने की जरूरत शायद न पड़े। और अगर 5 हफ्ते से ज्यादा हो गए, तो कुछ अटका हुआ है — नीचे कारण दिए हैं। अभी तक verify नहीं किया? पहले यह पढ़िए: ITR e-Verification कैसे करें — 30 दिन का नियम Refund status kaise check kare incometax.gov.in पर PAN और password से login कीजिए e-File → Income Tax Returns → View Filed Returns पर जाइए Asses...